मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को काला धन विरोध दिवस के अवसर पर सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक साहसिक कदम था, जो देश के आर्थिक सुधार में मील का पत्थर साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि देश की जनता काले धन के खिलाफ है.
सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी को देश की जनता ने समर्थन दिया है. इससे कैशलेस अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है और डिजिटल लेनदेन में वृद्धि हुई है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के कारण टैक्सपेयर्स की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि ही है. इससे कालेधन में डील करने वाली शेल कम्पनियों का बड़ा गोरखधंधा उजागर हुआ है, साथ ही इससे भ्रष्टाचार और कालेधन पर तीखा प्रहार हुआ है.
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम कसने में सफलता मिली है. इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी उपस्थित थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours