प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है. बर्फबारी के बीच बुधवार को वह एक बार फिर केदारनाथ पहुंच गए.

मुख्य सचिव उप्पल कुमार सिंह का 15 दिनों के भीतर यह दूसरा केदारनाथ दौरा है. जॉयन करने के  तीसरे दिन 28 अक्टूबर को ही वह केदारनाथ के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने केदारनाथ में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था.

मंगलवार को सिंह ने सीसीटीवी फ़ुटेज में कैद निर्माण कार्यों को देहरादून में बैठकर देखा था और बुधवार सुबह 8 बजे वह केदारनाथ पहुंच गए.

दरअसल गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक सीसीटीवी कैमरे लागए गए हैं जिनसे निर्माण कार्यों की हक़ीक़त देखी जा सकती है.

कपाट बंद होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ की भव्यता के लिए कई करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था. प्रधानमंत्री इसे लेकर कितने संजीदा हैं यह इससे भी पता चलता है कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण की घोषणा करने के एक हफ़्ते बाद जब वह मसूरी आए थे तो लौटते समय राज्य सरकार ने उन्हें केदारनाथ में पुनर्निर्माण को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया था.

उत्पल कुमार सिंह को एकाएक मुख्य सचिव बनाये जाने के पीछे इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि उन्हें केदारघाटी में होने वाले निर्माण कार्यों को सही तरीके से पूरा करने के लिए केंद्र से भेजा गया है. उनका बार-बार केदारनाथ दौरा भी यही इशारा कर रहा है कि वह कितने गंभीर हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours