उत्तराखंड को अपनी ख़ूबसूरती के साथ ही महिला शक्ति के रूप में भी जाना जाता है. राज्य की महिलाएं न सिर्फ़ घरेलू मोर्चे को मजबूती से संभालती हैं बल्कि सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर भी सक्रिय रही हैं. पुलिस विभाग भी इससे अलग नहीं है.

देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में होने वाली परेड को कमाण्ड करेंगी.

राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई महिला आईपीएस अधिकारी रैतिक पुलिस परेड का नेतृत्व करेंगी.

वर्तमान में देहरादून एसएसपी के पद पर तैनात निवेदिता कुकरेती 2007 की उत्तराखण्ड बैच की महिला आईपीएस अधिकारी हैं.

उत्तराखंड के समाज की तरह राज्य की पुलिस में भी महिलाओं अच्छी-ख़ासी संख्या और प्रभावशाली स्थिति में हैं.

यह सिर्फ़ संयोग ही नहीं है कि निवेदिता कुकरेती से पहले राजधानी की सुरक्षा का ज़िम्मा एक और महिला आईपीएस अधिकारी स्वीटी अग्रवाल के पास था. इसके अलावा राज्य के पहले डीजीपी के रूप में कमान भी महिला आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने संभाली थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours