टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated Nov 17, 2017, 09:36 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर


चंडीगढ़
पत्नी के सेक्स करने से इनकार पर हरियाणा में एक युवक के अहम को ऐसी ठेस लगी कि उसने अपनी पत्नी की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई इस वारदात में जोगना खेरा गांव के रहने वाले 35 साल के संजीव कुमार ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने संजीव के जबरन सेक्स करने का विरोध किया था।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में संजीव कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार रात वैवाहिक अधिकारों को लेकर उपजे विवाद पर पति-पत्नी की बहस के बाद संजीव ने 30 वर्षीय सुमन की हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब एक दशक पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। आरोपी पेशे से पेंटर है और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया, 'पूछताछ के दौरान संजीव ने माना कि वह सुमन के साथ सेक्स करना चाहता था लेकिन सुमन ने इसका विरोध किया। संजीव को इसपर गुस्सा आ गया और उसने जबरदस्ती की कोशिश की और इसी खींचतान में आरोपी ने सुमन की जान ले ली।'

संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसकी (संजीव की) तबियत ठीक नहीं चल रही और उसकी हेल्थ रिपोर्ट में डेंगू होने की बात सामने आई थी। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours